{"_id":"6522e99dee89a69f5b0c2556","slug":"mobile-phone-not-found-of-woman-who-committed-suicide-by-train-auraiya-news-c-211-1-sknp1003-3845-2023-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रेन से आत्महत्या करने वाली महिला का नहीं मिला मोबाइल फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रेन से आत्महत्या करने वाली महिला का नहीं मिला मोबाइल फोन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद के केंझरी अड्डा के पास मिले महिला के शव की शिनाख्त के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने कोई शिकायत करने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस को मृतका का मोबाइल फोन नहीं मिला।
शनिवार सुबह पुलिस को गांव केंझरी अड्डा के पास रेल ट्रैक पर एक महिला का शव मिला था। जिला भिंड के गांव कुठौंदा निवासी अतुल शर्मा ने मृतका की शिनाख्त अपनी बहन औरैया के बनारसीदास मोहल्ला निवासी प्रवीणा पत्नी अमित तिवारी के रूप में की थी। मृतका का ससुर राजकुमार पीडब्ल्यूडी औरैया में मेट है। जबकि पति खेती करता है। बताया था कि शनिवार सुबह मृतका ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर डाला था।
भाई अतुल शर्मा ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका द्वारा मोबाइल पर भेजे गए वीडियो में बताया गया कि मोबाइल घटनास्थल के आसपास ही मिलेगा। पुलिस को मोबाइल की लोकेशन भी घटनास्थल के पास की ही मिली थी। इसके चलते रविवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका का मोबाइल खोजने का प्रयास किया, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। परिजनों का मानना है कि मोबाइल मिलने पर मृतका द्वारा आत्महत्या करने से पहले के अन्य वीडियो और जानकारियां मिल सकतीं हैं।
विज्ञापन
मृतका का मोबाइल नहीं मिला है। मोबाइल फोन मिलने पर समझ में आएगा कि आत्महत्या का मुख्य कारण क्या रहा। क्योंकि आत्महत्या से पहले भेजे गए वीडियो में मृतका ने आत्महत्या का कोई अहम और स्पष्ट कारण नहीं बताया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
- निरीक्षक रामसहाय पटेल, थाना प्रभारी