फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing farmer's body found in well

लापता किसान का शव कुएं में मिला

Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Missing farmer's body found in well
किसान मूलचंद्र राजपूत की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
सहार। सहायल थाना क्षेत्र के पुर्वा कड़ा गांव में घर से शौचक्रिया जाने की बात कहकर निकले किसान का शव गुरुवार सुबह कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव कुएं से बाहर निकाला।
विज्ञापन

सहायल के पुर्वा कड़ा गांव निवासी मूलचंद्र राजपूत (45) किसान थे। बेटे रोहित ने बताया कि पिता मंगलवार शाम को शौच क्रिया जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उसके बाद घर नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिले।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह नरेंद्र के खेत के पास पुराने कुएं में पिता का शव पानी में उतराता देख ग्रामीणों ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। सहायल प्रभारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों व परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed