{"_id":"640a2876b65df3e39e02b1a4","slug":"minor-misbehaved-with-five-year-old-child-auraiya-news-c-12-1-115310-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नाबालिग ने पांच साल के बच्चे से किया कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नाबालिग ने पांच साल के बच्चे से किया कुकर्म
Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
-
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी युवक ने मोहल्ले के किशोर पर उसके पांच वर्षीय बेटे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेजा है।
अजीतमल कस्बे के मोहल्ला निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को उसका पांच वर्षीय बेटा घर के बाहर खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर उसे बकरी का बच्चा खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां आरोपी किशोर ने उसके बेटे के साथ कुकर्म किया। बेटे के रोते हुए घर पहुंचने और कपड़े खराब मिलने पर उन्हें उसके साथ हुई घटना की जानकारी हुई।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण करवाया। कोतवाली प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। नाबालिग होने के चलते किशोर को बाल सुधार गृह भेजा गया है।