फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Message of patriotism given through Tiranga Yatra

Auraiya News: तिरंगा यात्रा के जरिए देश प्रेम का दिया संदेश

Thu, 14 Aug 2025 10:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Message of patriotism given through Tiranga Yatra
फोटो-14 एयूआरपी 29 कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते पुलिस कर्मी। संवाद
औरैया। आजादी के महोत्सव के तहत जिले भर में तिरंगे की धूम रही। जगह-जगह पर विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसके जरिए लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना जागृत करने का संदेश दिया। जिस मार्गों से यह तिरंगा यात्रा निकली, वहां पर देश भक्ति का माहौल नजर आया। यात्रा में हाथों में तिरंगा थामे युवा देश भक्ति के जयकारे लगाए रहे थे। (संवाद)
विज्ञापन

अटसू। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अटसू में तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यात्रा में संस्थान कर्मचारी व प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। यात्रा संस्थान से अटसू चौराहा तक निकाली गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। (संवाद)
विज्ञापन

दिबियापुर। सीआईएसएफ की एनटीपीसी इकाई व थाना पुलिस ने तिरंगा रैली निकाली। रैली एनटीपीसी टाउनशिप के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें सीआईएसएफ के अधिकारियों और जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर मार्च किया। उप कमांडेंट अजय केसरी ने कहा कि यह रैली तिरंगे के सम्मान का प्रतीक है। प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। इउधर, उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय गुप्ता पैराडाइज के नेतृत्व में नगर में ऑटो, राहगीरों और व्यापारियों को तिरंगा झंडा वितरण किया गया। इस मौके पर प्रशांत गुप्ता, सौरभ दुबे, संजीव गुप्ता, रामपाल पाल सिंह, संजय पाल व श्याम वर्मा आदि शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed