{"_id":"6a986d5c1e1b038c57035f63","slug":"meritorious-students-from-aravalli-udaygiri-and-shivalik-houses-excelled-auraiya-news-c-211-1-aur1024-150842-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अरावली, उदयगिरि और शिवालिक हाउस के मेधावियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अरावली, उदयगिरि और शिवालिक हाउस के मेधावियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
शतरंज खेलते छात्र। स्रोत:शिक्षक
फोटो -13- शतरंज खेलते छात्र। स्रोत:शिक्षक
- विजेताओं को किया गया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। शहर के नेशनल हाइवे पर स्थित जनेतपुर में सुदिति ग्लोबल अकादमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत इंटर हाउस शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान चौखट पर मोहरे सजते ही छात्र-छात्राओं के बीच दिमागी जंग देखने को मिली। प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता, बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए शह और मात का खेल दिखाया।
प्रतियोगिता के जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बालक तथा बालिका वर्ग के प्रतिभागियों के मध्य रोमांचक मुकाबले हुए। जूनियर बालक वर्ग में आरावली हाउस के आर्यादित्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सीनियर बालक वर्ग में उदयगिरि हाउस के आरव अग्रवाल विजेता रहे। जूनियर बालिका वर्ग में आरावली हाउस की सुदिति ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं सीनियर बालिका वर्ग में शिवालिक हाउस की समृद्धि ने बाजी मारी। विद्यालय की प्रधानाचार्या कंचन लता तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई दी। कहा कि शतरंज महज एक खेल नहीं है बल्कि यह विद्यार्थियों में धैर्य, तार्किक चिंतन, सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। प्रतियोगिता विद्यालय के पीटीआई सत्येन्द्र दीक्षित के मार्गदर्शन में हुई। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का महत्व समझाया। कार्यक्रम के समापन पर विजेताओं व प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।