फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meritorious and sports talents honored in Shiksha Chaupal

Auraiya News: शिक्षा चौपाल में मेधावी व खेल प्रतिभाएं सम्मानित

Wed, 11 Mar 2026 05:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Meritorious and sports talents honored in Shiksha Chaupal

विज्ञापन
अजीतमल। उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहानी कलां में बुधवार को संकुल स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के मेधावी, खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने व प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अयोध्या से लौटे गोहानी खुर्द के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन के साथ हुई। मुख्य अतिथि विजय सिंह राजपूत ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। एआरपी विनीत गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट क्लास और निपुण भारत मिशन के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगढ़ी की छात्राओं ने मोबाइल बुरी बला है, गीत पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोहानी कलां की छात्राओं ने सबसे आगे रहेगी बेटी हिंदुस्तान की और बरसाने की छोरी राधा गोरी, गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन शैलेश गुप्ता ने किया। इस मौके पर अरविंद राजपूत, दीपक दुबे, राम बाबू, जितेंद्र गुर्जर, प्रधान पप्पी तिवारी, अनुपम शुक्ला सहित अनेक शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed