फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury crosses 42, becoming victims of dehydration due to drying of body water

Auraiya News: पारा 42 पार, शरीर का पानी सूखने से डिहाइड्रेशन का हो रहे शिकार

Wed, 14 Jun 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Mercury crosses 42, becoming victims of dehydration due to drying of body water
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। बढ़ रहे तापमान और लू के थपेड़ों की चपेट आकर बच्चों के साथ बड़े भी तेजी से डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। बीमार होकर अस्पताल पहुंचे लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें भर्ती भी किया जा रहा है। वहीं डॉक्टरों ने गर्मी से बचाव और खास ख्याल रखने की सलाह दी है।
गर्मी के साथ बढ़ रही उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सुबह से ही लू के थपेड़े चलने से लोग राह चलते गश खा रहे हैं। हालात यह है कि शहर के 50 शैया और 100 शैया अस्पताल में पेट, त्वचा रोग समेत उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बुधवार को दोनों अस्पतालों में एक हजार के ऊपर ओपीडी रही। इसमें से ज्यादातर मरीज डिहाइड्रेशन, पेट व त्वचा रोग की समस्या लेकर पहुंचे। इनमें बच्चों व बुजर्गों की संख्या अधिक रही। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने डॉक्टरों को बताया कि उन्हें चक्कर आ रहे और कमजोरी महसूस हो रही है। इस पर डॉक्टरों ने उनके शरीर में पानी कमी होना बताया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि गर्मी का असर अब तेजी से हो रहा है। लोगों को अधिक से अधिक पानी का सेवन व तरल पदार्थ लेने चाहिए। लोग धूम में दिन भर काम करने के बाद पेट भर के शाम के भोजन कर रहे हैं, इससे हाजमा बिगड़ रहा है। शरीर में पानी की कमी होने से डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। बताया कि लोगों को गर्मी में हल्का भोजन करना चाहिए और दिन में धूप से बचते हुए पानी की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन

---------------
आंखों में जलन व शरीर में खुजली की बढ़ी समस्या
गर्मी के कारण ही लोगों में त्वचा रोग के साथ आंखों में समस्याएं होना शुरू हुई है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में ऐसे भी मरीज शामिल है, जिन्हें अचानक से आंख लाल होना, जलन, खुजली के साथ शरीर में लाल दाने जैसे समस्या हो रही है। नेत्र परीक्षण अधिकारी आरके वर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण आंखों में ड्राइनेस (सूखापन) हो रहा है। इससे जलन व खुजली की समस्या बढ़ रही है। उन्होंने लोगों को धूप से बचने व बाहर निकलते समय बचाव करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article