{"_id":"51286850f86d5a0595c9d23abccd3650","slug":"merchants-have-formed-national-commission-to-protect-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग गठित हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को सुरक्षा देने के लिए राष्ट्रीय व्यापारी आयोग गठित हो
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sat, 19 Sep 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में व्यापारी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। व्यापारियों के साथ होने वाली घटनाओं का खुलासा न होने से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना पनप रही है।
विज्ञापन
इसी के चलते प्रदेश में नए उद्योग स्थापित नहीं हो रहे हैं। अन्य कई आयोगों की ही तरह केंद्र सरकार राष्ट्रीय व्यापारी आयोग, प्रदेश में व्यापारी सुरक्षा आयोग एवं जिलों में व्यापारी सुरक्षा सेल का गठन होना चाहिए।
विज्ञापन
वैश्य एकता परिषद के चार अक्तूबर को आगरा में होने वाले प्रांतीय वैश्य अधिकार महासम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने यह बातें कहीं।
विज्ञापन
इस मौके पर डा.मनोज पोरवाल, राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पोरवाल, डा.हरीबाबू गुप्ता, महिला अध्यक्ष साधना पोरवाल, रवींद्र पोरवाल, डा.कपिल गुप्ता, विनोद पोरवाल, नंद किशोर विश्नोई, ऋषि पोरवाल मौजूद रहे।
इधर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने पिछड़े वर्ग में आने वाले उपवर्गों के सर्टिफिकेट न बनने पर चिंता जाहिर करते हुए उन्होंने प्रशासन ने सभी के सर्टिफिकेट निर्गत किए जाने की मांग की।