फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   meeting

एडीजी ने पीड़ितों की सुनी शिकायतें

Sun, 06 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
meeting
औरैया/ककोर। एडीजी प्रेम प्रकाश ने शनिवार को ककोर मुख्यालय पर स्थित एसपी कार्यालय पर जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनी। इस दौरान उन्होंने मौके पर आए फरियादियों की सूची न बनाए जाने पर मौजूद पुलिस कर्मियों को फटकार लगाते हुए रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही हत्या के एक मामले में सीओ अजीतमल द्वारा जानकारी न दे पाने पर उनकी क्लास लगाई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पीड़ितों से मित्रवत व्यवहार करने केे निर्देश दिए। बाद में उन्होंने एसपी कार्यालय की निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों में रामकेश निवासी अजीतमल ने बताया कि उनकी पुत्री की शादी 13 साल पहले जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम भदेख में हुई थी। पुत्री के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मामला अजीतमल कोतवाली में दर्ज करा दिया गया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित की फरियाद सुनकर एडीजी ने मौजूद सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय से जब जानकारी की तो वह सटीक जानकारी नहीं दे सके, इस पर एडीजी ने कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

इस दौरान विमला निवासी ब्रह्मनगर ने घरेलू विवाद के संबंध में सोनू पुत्र हरीराम निवासी कटरा हेमनाथ फफूंद ने जेल से छूटकर आने के बाद दबंगों द्वारा धमकी दिए जाने, चरन सिंह पुत्र ओम प्रकाश निवासी बिधूना की ओर से जमीन के विवाद संबंधी व रामबेटी पत्नी श्रीपति नारायण निवासी जुआ थाना फफूंद की ओर से पहले पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और फिर उन्हें जान से मारने की धमकी दिए जाने संबंधी शिकायती पत्र दिए। इस मामले में एडीजी ने कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद एडीजी ने कार्यालय का निरीक्षण कर सरकारी दस्तावेजों की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आने वाले त्योहारों को लेकर एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि आतिशबाजी बनाने वालों के लाइसेंसों की जांच करने के अलावा भंडारण के केंद्र रहे लोगों की जांच की जाए। साथ ही कहा कि क्राइम का ग्राफ काफी कंट्रोल हुआ है। वहीं उन्होंने दस दिन में दुष्कर्म के मामले में सजा दिलाए जाने के प्रकरण की सराहना करते हुए बताया कि इस प्रकरण में मुख्यमंत्री की ओर से भी औरैया पुलिस की सराहना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed