{"_id":"58960e624f1c1b5d21e81147","slug":"meet-with-hand-cruising-bicycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ का साथ मिलने से दौड़ रही साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ का साथ मिलने से दौड़ रही साइकिल
औरैया
Updated Sat, 04 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री के भाषण को सुनने पहुंची औरैया विधान सभा क्षेत्र के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आगाज शनिवार को औरैया से किया। उन्होंने बिधूना, फफूंद व औरैया में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के प्रावधानों का बखान किया। कहा कि इंटर पास युवाओं को मार्कशीट दिखाने पर पुलिस की नौकरी देने की घोषणा की। गठबंधन की चर्चा करते हुए कहा कि हाथ का साथ मिलने से साइकिल ने रफ्तार पकड़ ली है।
बिधूना से सभा की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रसूलाबाद पहुंचे और फिर औरैया। तीनों जनसभाओं में उनका भाषण सधा और चुनावी नजरिए से सटीक नजर आया। उन्होंने भाजपा एवं बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मायावती ने बीजेपी के लिए गुजरात में वोट मांगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना अच्छे दिनों की खिल्ली उड़ाई। अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे, दूध उत्पादन और मंडी बनाने के लिए कामधेनु दूध डेरी योजना आदि का बखान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार में दोबारा आये तो गरीब परिवारों को एक किलो घी और एक लीटर दूध, गरीब परिवार की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन देंगेे। वहीं एक लाख हाईस्कूल और इंटर पास युवाओं को पुलिस भर्ती के तहत सीधी नौकरी देंगे। उन्होंने युवाओं को स्मार्ट फ ोन और गृहणियों को प्रेशर कुकर देने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
स्केम नही एम से खतरा
मेरठ में मोदी द्वारा स्केम कहे जाने पर अखिलेश यादव ने भी भड़ास निकाली। कहा कि कांग्रेस, सपा तो साथ हैं। जबकि बुआ जी (मायावती) भी गुजरात में वोट मांग आईं है। इसलिए देश को खतरा एम (अमित व मोदी) से है।