{"_id":"6aaed6eb7e9f57a2800c08ba","slug":"medical-representative-turned-alcoholic-after-being-betrayed-in-love-went-to-jail-for-theft-auraiya-news-c-211-1-aur1009-151860-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: इश्क में धोखा मिलने पर एमआर बना शराबी, चोरी में गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: इश्क में धोखा मिलने पर एमआर बना शराबी, चोरी में गया जेल
Sun, 20 Sep 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो-10- चोरी का आरोपी सोनू। स्रोत:पुलिस
अजीतमल। देसी शराब ठेके से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा किया है। पकड़ा गया आरोपी इश्क में धोखा मिलने पर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) से शराबी बन गया। जेब खाली हुई तो उसने देसी शराब ठेके में चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से नकदी बरामद की है। वहीं शनिवार को उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।
देसी शराब ठेका संचालक अजय पाल ने कोतवाली पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे वह शौचालय गया था। इसी दौरान गुल्लक से रखे 23 हजार रुपये किसी ने पार कर दिए। ठेके में लगे सीसीटीवी फुटेज में कोतवाल विनोद कुमार को एक संदिग्ध घटना को अंजाम देता दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी पहचान गांव मुरादगंज निवासी सोनू के रूप में की। बाद में पुलिस ने उसे सतहरी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गांव मुरादगंज निवासी आरोपी सोनू कुछ ही महीने पहले तक मेरठ की एक नामी दवा कंपनी में एमआर था। उसे एक युवती से प्यार हो गया। प्रेमिका के चक्कर में वह नौकरी छोड़कर गांव आ गया, लेकिन यहां प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया। प्यार में मिले इस धोखे से टूटकर सोनू शराब का लती हो गया। खर्च और शराब की लत को पूरा करने के लिए उसने देसी शराब ठेके पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसे पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन
सीओ शैलेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी के पास से 21200 रुपये बरामद हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद कूदने से उसके पैर में चोट आई थी। रातभर वह खेत में पड़ा रहा। 1800 रुपये उसने अपने पैर के इलाज में खर्च किए थे।