फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical college doctors returned to duty after giving memorandum to the principal

Auraiya News: प्राचार्य को ज्ञापन देकर ड्यूटी पर लौटे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर

Thu, 15 Aug 2024 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Medical college doctors returned to duty after giving memorandum to the principal
औरैया। कोलकाता में महिला रेजीडेंट डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना ने समूचे देश में चिकित्सकों की चिंता बढ़ाई है। मंगलवार को हड़ताल के बाद बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन देते हुए डॉक्टर ड्यूटी पर लौटे।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार के सामने डॉक्टरों ने दिए गए ज्ञापन में मांग रखी गई कि कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर के साथ घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। पीड़ित परिवार को मुआवजा से लेकर न्याय दिलाने के लिए बृहद स्तर पर काम किया जाए। चिकित्सकों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज सीसीटीवी पर्याप्त मात्रा में लगवाए जाए। वहीं पुलिस की तैनाती के इंतजाम भी ठीक-ठाक किए जाएं। किसी तरह की अव्यवस्था होने पर तुरंत एक्शन लिया जाए। खास तौर पर आवासीय बिल्डिंग में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जल्द पूरे किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने चिकित्सकों को आश्वस्त भी किया। किसी तरह की अव्यवस्था न होने का आश्वासन दिया। कॉलेज की चौकी पर दरोगा व कांस्टेबल की तैनाती के बारे में बताया। जिसके बाद चिकित्सक ड्यूटी पर लौटे।

बुधवार को पूरे दिन ओपीडी से लेकर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल रहीं। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सकों की मांग का संज्ञान लिया है। हड़ताल खत्म करते हुए चिकित्सक ड्यूटी पर लौट आए हैं। किसी तरह की अव्यवस्था नहीं है। सुरक्षा के लिहाज से जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed