फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mason's body found lying on the roadside under suspicious circumstances, accused of murder

Auraiya News: संदिग्ध हालात में सड़क किनारे पड़ा मिला राजमिस्त्री का शव, हत्या का आरोप

Sun, 21 Apr 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mason's body found lying on the roadside under suspicious circumstances, accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयाना। थाना क्षेत्र के भासौन-अयाना मार्ग पर गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर रविवार सुबह राजमिस्त्री का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। परिजनों ने पास के ही गांव निवासी एक युवक पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
अयाना निवासी मनोज दोहरे (38) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। रविवार सुबह 6:15 बजे गेहूं काटने के लिए खेतों पर गईं महिलाओं ने मनोज का शव अयाना कस्बा से एक किलोमीटर दूर भासौन मार्ग पर पड़ा देखा। पास में ही क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी। जानकारी पर पिता करन सिंह, मां कमलेश्वरी व पत्नी प्रीति रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजनों ने 112 पर हत्या कर शव फेंके जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर सीओ अजीतमल राममोहन शर्मा, थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल, अजीतमल कोतवाल राजकुमार सिंह व फफूंद थाना प्रभारी गंगाराम भारी फोर्स के साथ पहुंचे। मनोज की मां राजेश्वरी ने बताया कि बेटा रहटौली गांव निवासी एक युवक के यहां मकान का निर्माण कर रहा था। शनिवार शाम छह बजे मकान मालिक घर आया था। उसने बेटे पर हथौड़ा चोरी करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने हथौड़ा उसके पास न होने पर 500 रुपये की शर्त लगाई। सामान की बोरी में हथौड़ा न मिलने पर मकान मालिक उसे 500 रुपये देने की बात कहकर 6:48 बजे पर अपने घर ले गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजन रात 12 बजे मकान मालिक के घर पहुंचे तो उसने बताया कि वह वहां से कई घंटे पहले चला गया। बेटे की चार पुत्री अवनी (7), आकांक्षा (5), सुवी (3) व दीपाली पांच माह की हैं।

आरोप लगाया कि मकान मालिक ने बेटे की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टयता मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम पैनल के आधार पर करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed