फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Masked men beat up the driver of the transporter

Auraiya News: ट्रांसपोर्टर के चालक संग नकाबपोशों ने की मारपीट

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Masked men beat up the driver of the transporter
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर में बाइक सवार नकाबपोश चार युवकों ने ट्रांसपोर्टर के चालक के साथ मारपीट की। लोग दौड़े तो हमलावर एक बाइक छोड़कर भाग निकले। ट्रांसपोर्टर की तहरीर पर दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

दिबियापुर क्षेत्र के सूखमपुर निवासी ट्रांसपोर्टर शशिपाल सिंह ने बताया कि वह कार चालक पुष्पेंद्र सिंह के साथ कार से दिबियापुर आ रहे थे। दोनों रेलवे स्टेशन फफूंद परिसर पहुंचे तभी दो बाइकों पर सवार होकर आए चार नकाबपोश युवकों ने गाड़ी रोक ली। आरोप है कि गाड़ी रोकते ही बाइक सवारों ने चालक को उतार कर मारपीट शुरू कर दी। अचानक नकाबपोश युवको द्वारा चालक के साथ मारपीट होने की घटना से आसपास के लोग व रेलवे पुलिस के जवान भी दौड़ पड़े। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले और एक बाइक छोड़ गए। सरेआम हुई मारपीट की घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। पीड़ित ने बाइक सवार दो युवकों में करौंधा निवासी अनुज, सहायल क्षेत्र के गांव चना पुर्वा निवासी लोकेंद्र व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रास्ते में कार तेजी से चलाने से धूल उड़ने के कारण बाइक सवारों को परेशानी हुई। इसके कारण ही आरोपियों ने कार चालक के साथ मारपीट की। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed