फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married woman hanged herself in the field and committed suicide.

Auraiya News: विवाहिता ने खेत में फंदे से लटक कर दी जान

Thu, 16 Apr 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 16 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself in the field and committed suicide.
फोटो-37- मांशी। फाइल फोटो - फोटो : मानकविहीन वैन में स्कूल जाते विद्यार्थी।
बेला। थाना क्षेत्र के गांव हरदू में बुधवार दोपहर विवाहिता ने खेत पर जाकर नीम के पेड़ पर फंदे से लटक कर जान दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को नीचे उतारा।
विज्ञापन

परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला एक साल पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।
गांव हरदू निवासी अनिल कुमार की पत्नी मांशी (30) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खेत पर गेहूं काटने की बात कहकर घर से निकली थीं। काफी देर बाद जब आसपास मौजूद किसानों की नजर खेत में लगे नीम के पेड़ पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। वहां मांशी का शव दुपट्टे के फंदे से लटका था। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

प्रधान इंद्रबहादुर यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मांशी अपने पीछे पति अनिल, पांच वर्षीय बेटे कल्लू और चार वर्षीय बेटी मन्नू को रोता-बिलखता छोड़ गई है। परिजन ने बताया कि मांशी मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। करीब एक साल पहले भी उसने इसी जगह पर फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed