{"_id":"5fac30108ebc3e9ba96a8118","slug":"market-auraiya-news-knp593848251","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस : हल्के जेवर और बर्तनों से सजे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस : हल्के जेवर और बर्तनों से सजे बाजार
विज्ञापन
औरैया। धनतेरस के लिए जिले के सभी बाजार सज गए हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए सामानों की एक से एक वैरायटी दुकानों पर है। ज्वैलरी और बर्तनों की दुकानों पर रौनक ज्यादा है। ज्वैलरी बाजार में हल्के जेवरों की काफी रेंज है। दुकानदारों की कोशिश है कि उनकी दुकान पर आने वाला ग्राहक लौटकर न जाए। वहीं, बर्तन बाजार में भी दुकानदारों ने खूब तैयारी कर रखी है।
धनतेरस को लेकर बाजारों में तैयारियां बुधवार की देर रात तक चलीं। सराफा और बर्तन बाजार में अधिक चहल-पहल देखने को मिली। देररात तक बर्तन कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों में सजावट की। बाजार में हल्की ज्वैलरी और हल्के बर्तन सजे हैं। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने अपनी तैयारियां की हैं।
स्टील के बर्तनों के साथ ही ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए पीतल, कॉपर के स्टाइलिस डिजाइनों में बर्तन आए हैं। दुकानों पर 50 रुपये से लेकर ग्राहकों की मांग के अनुसार बर्तन उपलब्ध हैं। पिछले साल हल्के बर्तनों की अधिक मांग थी, जिसको ध्यान में रखते हुए इस बार दुकानदारों ने फैंसी हल्के बर्तनों को सजाया है। दुकानदार प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन कारोबार झूमेगा। बर्तन कारोबारी गोलू ने बताया कि स्टील का जग इस बार विशेष है, तो वहीं पीतल व कॉपर की बोतलें भी ग्राहकों को लुभाएंगी।
विज्ञापन
धनतेरस पर सोने व चांदी की खरीद भी जमकर होती है। ग्राहकों को लुभाने के लिए सराफा कारोबारियों ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी है। प्रतिष्ठानों की भव्य सजावट की गई है। ग्राहकों की मांग के अनुसार देखने में भारी और वजन में हल्के आभूषण से सराफा बाजार पट चुका है। सराफा कारोबारियों गोपाल वर्मा, सतीश वर्मा, रतन वर्मा आदि ने बताया कि फैंसी आभूषण उपलब्ध हैं। बताया कि पिछले साल ग्राहकों ने हल्के आभूषणों की मांग अधिक की थी। साथ ही चांदी के सिक्के और डॉलर की खरीद भी धनतेरस पर अधिक होने लगी है।