{"_id":"5eb2fb238ebc3e907b73e5e8","slug":"market-auraiya-news-knp55883333","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ से निजात के लिए प्रशासन बना रहा चरणबद्ध दुकानें खोलने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ से निजात के लिए प्रशासन बना रहा चरणबद्ध दुकानें खोलने की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। लॉकडाउन के तीसरे चरण में दुकानों के खुलने की समय सीमा बढ़ाने से बाजारों में उमड़ रही भीड़ से लॉकडाउन के सारे नियम फेल होते दिख रहे हैं। तमाम कवायद के बाद भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसके चलते जिला प्रशासन अब चरणबद्ध तरीके से दुकानों को खुलवाने की रणनीति बनाने में जुटा है। बुधवार को डीएम अभिषेक सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर यह निर्णय लिया। डीएम के मुताबिक किस दिन कौन-कौन सी दुकानें कितने समय तक खुलेंगी। इसकी सारिणी तैयार की जा रही है। शीघ्र यह सारिणी तैयार कर जारी की जाएगी। सभी दुकानदार और व्यापारी इस सारिणी के अनुसार प्रतिष्ठान खुलवाएं जाएंगे।
लॉकडाउन के दौरान लोगों के सामने आ रहीं दिक्कतों को देखते हुए तीसरे चरण में दुकानें खोलने का समय बढ़ाने की अनुमति जिलाधिकारी ने दी। सोमवार और मंगलवार को शहर के किराना बाजार, गोशाला रोड, सराफटा बाजार, गुड़मंडी, फूलमती मंदिर मार्केट में जबरदस्त भीड़ रही। कई जगह जाम की समस्या झेलनी पड़ी। जाम से निजात के लिए प्रशासन ने बाजार में वाहनों के जाने से रोक लगाई थी।
भीड़ को देखते हुए कोरोना संक्रमण फैलने का अधिक खतरा बना हुआ है। भीड़ और कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका को लेकर डीएम अभिषेक सिंह ने बुधवार की सुबह जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चरणबद्ध तरीके से दुकानें खुलवाने का निर्णय लिया गया। डीएम का कहना है कि यदि चरणबद्ध तरीके से दुकानें खुलेंगी तो बाजार में भीड़ कम देखने को मिलेगी।