फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   man was sentenced five years jail

Auraiya News: नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को पांच साल की कैद

Wed, 23 Nov 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
man was sentenced five years jail
औरैया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह ने अछल्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ व जाति सूचक गाली देेने के दोषी को पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी मुकर्रर किया है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डीजीसी अभिषेक मिश्रा व विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो जितेंद्र सिंह तोमर व मृदुल मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने थाना अछल्दा में रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमें बताया कि वह दो अप्रैल 2016 की रात में परिवार के साथ घर में सो रहा था। उसकी 17 वर्षीय पुत्री आंगन में सो रही थी।
विज्ञापन

रात लगभग 12 बजे अज्ञात व्यक्ति दीवार फांदकर घर में घुस आया और बेटी से छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर सभी लोग जग गए और आरोपी को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना नाम नितिन उर्फ रवि शाक्य निवासी रजपुरा थाना अछल्दा बताया। पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। यह मामला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह की कोर्ट मेें चला।
सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के वकीलों ने आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की जबकि बचाव पक्ष वकीलों ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद एडीजे मनराज सिंह ने नितिन शाक्य उर्फ रवि शाक्य दोषी करार देते हुए कैद व अर्थदंड से दंडित किया।

अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को चिकित्सीय खर्च एवं पुनर्वास की पूर्ति के लिए अदा करने का भी आदेश कोर्ट ने जारी किया। सजा पाए नितिन शाक्य को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed