फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Maiya ke bhawan Gutvn khelle languria ...

मैया के भवन में घुटवन खेलें लांगुरिया...

Sun, 29 Mar 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 29 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Maiya ke bhawan Gutvn khelle languria ...

चैत्र के नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिराें में आस्था का सैलाब उमड़ा। मैया के जयकारे देवी भक्तों के द्वारे-द्वारे तक गूंजे। नवमी के दिन मंदिराें में देवी मां की मनमोहक झांकियां सजाई गई।

विज्ञापन


मैया के दरबार में देवी भक्तों ने मनौती मांगी। वहीं घरों में हवन-पूजन के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंदिरों में आयोजित भंडारे का भक्तों ने आनंद लिया।
विज्ञापन


 
शनिवार को चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों में भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक मैया नौ रूपों की पूजा-अर्चना की। भोर होते ही देवी मंदिरों में भक्तों सैलाब उमड़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर, नारायनपुर के महामाई मंदिर व गमादेवी मंदिर, पढ़ीन दरवाजा के मां जगदंबे माता मंदिर, बनारसीदास मोहाल के बड़ी माता मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता मंदिर पर अद्भुत सजावट की गई।

 
वहीं घरों में भी सुबह से ही हवन, पूजन के साथ कन्या भोज का कार्यक्रम शुरूहो गया। सुबह से देर रात तक मैया के जयकारे की गूंज शहर में गुंजायमान रही। लाखों श्रद्धालुओं नेे मैया की पूजा-अर्चना की। एक दर्जन से अधिक मंदिरों में देवी मां की झांकी भव्य तरीके से सजाई गई थी।

 
मैया तेरे चरणों की...मां मंगला काली मंदिर नवरात्र के अंतिम दिन देवी भक्तों तांता लगा रहा। यहां गैर जनपदों से आकर श्रद्धालुओं ने मैया की पूजा-अर्चना की। देवी भक्त मां के भक्तिमय गीतों पर थिरकते दिखे।

साथ ही मैया को मनाने को मां के दरबार में जवारे लेकर पहुंचे। शहर के नारायनपुर स्थित गमा देवी मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना की।

 
ब्रहमदेव मंदिर में हुआ विशाल भंडारा  -चैत्र के नवरात्र के अंतिम दिन मैया की विदाई देने के लिए ब्रहमदेव कमेटी के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में दूर-दूर से आए लोगों ने प्रसाद छका। देवी भक्तों ने बाबा के दरबार में माथा टेक कर मन्नतें मांगी।

इस मौके पर कमेटी के पंजु मिश्रा, पप्पू शुक्ला, सतीश पाठक, विजय तिवारी, रामजी मिश्रा, केपी सिंह, भोलू सुनार, पंकज अवस्थी, कुबेर पाठक, आशीष शुक्ला, रामजी बाजपेई आदि लोग मौजूद रहे।

 
धूमधाम से मना रामजन्म- संकट मोचन मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्म हुआ। भगवान श्रीराम का जन्म होते ही घंटे-घड़ियाल की गूंज शहर में गूंजने लगी। मंदिर महंत ने आरती उतार कर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की। वहीं भक्तों ने भगवान के गीत गाकर अपना माथा टेका।

 
जायंटस सहेलियों ने वितरण किया पानी- चैत्र के नवरात्र के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर जायंटस सहेलियों ने देवी भक्तों को पानी वितरित किया। साथ ही कन्याभोज का आयोजन किया। संस्था अध्यक्ष रीना अग्रवाल, सोनम अग्रवाल, नीलम, प्रीति, कविता, राखी व अंजना आदि मौजूद रहीं।



जगह-जगह हुआ भंडारे का आयोजन- औरैया। चैत्र के नवरात्र की विदाई पर मंगलवार को काली माता मंदिर, फूलमती मंदिर, बड़ी माता मंदिर, गमा देवी मंदिर, जेसीज चौराहा स्थित काली माता व मंगला काली मंदिर समेत दर्जनों मंदिराें में भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद चखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed