{"_id":"848365222d97ae7744233bce215fe182","slug":"maintain-gauraiya-talab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाउंटेन और रोशनी से जगमग होगा गौरैया तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाउंटेन और रोशनी से जगमग होगा गौरैया तालाब
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 15 Dec 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
जल्द ही गौरैया तालाब शहरवासियों के लिए एक पर्यटन स्थल बन जाएगा। यहां भव्य फाउंटेन के साथ दूधिया रौशनी से पूरे परिसर को जगमग किया जाएगा। तालाब के पास अंधे मोड़ का भी चौड़ीकरण कराया जाएगा। फिलहाल तालाब परिसर में सफाई का काम शुरू हो चुका है। सुंदरीकरण के अगले चरण में पक्के तालाब की तर्ज पर इसको भी विकसित किया जाएगा।
दो दिन पहले तालाब की सफाई व्यवस्था से परेशान शहर के नागरिकों ने पालिका प्रशासन से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया था। शिकायत पर अमल करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला और ईओ राधा तिवारी ने गौरैया तालाब की स्थिति का जायजा लिया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने तत्काल ईओ और जेई को तालाब को रमणीक स्थल बनाने का निर्देश दिया था। जिस पर जेई ने तालाब की सिल्ट सफाई कराते हुए तालाब के बगल से सटे अंधे मोड़ को भी चौड़ा कराने का काम शुरू कर दिया है। चेयरमैन प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने बताया कि सफाई के पहले चरण के बाद नगर पालिका में बजट आते ही शहर के पक्के तालाब की तर्ज पर गौरैया तालाब का सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
जिससे शहर के प्राचीन तालाब की खोई हुई रंगत वापस लौटेगी। उन्होंने बताया कि तालाब के चारों ओर बाउंड्रीवाल के साथ एलईडी लाइटों का व्यवस्था भी कराई जाएगी। इसके साथ ही तालाब के अंदर की तरफ सीढ़ीनुमा स्थान बनाकर कर स्थानीय लोगों के लिए टहलने व बैठने की व्यवस्था भी कराई जाएगी। मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए तालाब के बीचों-बीच फाउटेंन की व्यवस्था कर उसमें कृत्रिम बतखों की भी व्यवस्था की जाएगी।