{"_id":"6711511dbf3648f3d5034e0d","slug":"maharishi-valmikis-procession-started-with-great-pomp-auraiya-news-c-211-1-aur1005-117796-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा
विज्ञापन
औैरैया। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गुरुवार को धूमधाम से शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें महर्षि वाल्मीकि के जीवन पर आधारित और विभिन्न देवी-देवाओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
फफूंद रोड स्थित शहर के मोहल्ला बनारसीदास से वाल्मीकि समाज की ओर से गुरुवार की शाम भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजे के साथ शुरु हुई यह यात्रा फफूंद रोड, गोविंद नगर गेट, दिबियापुर रोड, सुभाष चौराहा, जेसीज चौराहा होते हुए वापस बनारसीदास मोहल्ले में पहुंचकर समाप्त हुई।
नगर पालिका परिषद के बाहर नगर पालिका अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने अपनी टीम के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की झांकी का पूजन किया। यात्रा को सफल बनाने के लिए राजेश वाल्मीकि, रामप्रकाश, श्याम सुंदर आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
शोभायात्रा का डीएम व एसपी ने लिया जायजा
फोटो-22 - शोभा यात्रा के दौरान मौजूद जिलाधिकारी डॉ. एमपी सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर। स्रोत: प्रशासन
औरैया। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर औरैया नगर व कस्बा खानपुर में आयोजित शोभा यात्रा का कानून एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर जायजा लिया। निर्देश दिए कि शोभायात्रा को शांति के साथ भ्रमणशील रहते हुए संपन्न कराएं।
-- -- -- -- -- -- --
सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया
फफूंद। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर रामलीला मैदान स्थित वाल्मीकि मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई।नगर की प्रमुख सड़कों पर निकली शोभायात्रा में सजी सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया। दिबियापुर विधान सभा के सपा विधायक प्रदीप यादव ने फीता काटकर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया। गुरुवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कस्बे के महर्षि के मंदिर में सुबह सात बजे आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद शाम को भगवान भोलेनाथ, श्रीराम महर्षि वाल्मीकि, मयूर रूप में श्रीकृष्ण राधा और रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की सजीव झांकी और रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि की पालकी चल रही थी। शोभा यात्रा टाकीज रोड, मोहल्ला कायस्थान, भराव, ऊंचा टीला होकर औरैया-फफूंद मार्ग पर पहुंची और ताहरपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, तिराहा चमनगंज होती हुई ख्यालीदास आश्रम पहुंची और वहां से वापस आकर रामलीला मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान अनुराग शुक्ला, राजू खरे, पूर्व सभासद अनिल कुमार रहे।