फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mahananda Express route diverted, reached Phaphund five and a half hours late

Auraiya News: महानंदा एक्सप्रेस का रूट हुआ डायवर्ट, साढ़े पांच घंटे देर से फफूंद पहुंची

Thu, 12 Oct 2023 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Mahananda Express route diverted, reached Phaphund five and a half hours late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर (औरैया)।
दानापुर मंडल के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के डिब्बे बेपटरी हो जाने के कारण फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली महानंदा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे देरी से फफूंद पहुंची। जबकि कंचौसी रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दोनों ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने के कारण ट्रेनें देर से चलीं।

बुधवार रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनल से चलकर कामाख्या जाने वाली 12506 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस के कोच बेपटरी हो गए थे। इसके बाद रेल प्रशासन ने फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 15483 अप महानंदा एक्सप्रेस का 11 एवं 12 अक्तूबर को रूट डायवर्ट कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 11 एवं 12 अक्तूबर को प्रारंभिक रेलवे स्टेशनों से चलने वाली महानंदा एक्सप्रेस पटना, गया होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। जबकि 11 अक्तूबर को प्रारंभिक स्टेशन से चलने वाली 15484 डाउन महानंदा एक्सप्रेस दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया होते हुए पटना पहुंचेगी। अप एवं डाउन महानंदा एक्सप्रेस बक्सर, आरा, दानापुर रेलवे स्टेशनों पर रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंचौसी रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 13413/ 13483 अप मालदा टाउन दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस 11 एवं 12 अक्तूबर को किउल से गया होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन मोकामा, बारह, बख्तियारपुर, फटुहा, पटना साहेब, राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, दानापुर, बिहटा, आरा, बिहिया, रघुनाथपुर, डुमरांव, बक्सर, चौसा, गहमर, दिलदारनगर, जमानिया रेलवे स्टेशनों पर रद्द रहेगी। दोनों ट्रेनों के रूट परिवर्तित होने के कारण 13483 अप फरक्का एक्सप्रेस कंचौसी में रात 10 बजकर 19 मिनट के निर्धारित समय की जगह लगभग एक घंटे देरी से लगभग सवा 11 बजे पहुंचने की सूचना दी गई।


15483 अप महानंदा एक्सप्रेस के फफूंद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के निर्धारित समय दो बजकर 19 मिनट के स्थान पर साढ़े पांच घंटे देर से रात लगभग आठ बजे पहुंचने की सूचना प्रसारित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed