{"_id":"603548508ebc3ee9716936e6","slug":"lucnow-won-opening-match-auraiya-news-knp61373053","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मैच
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। रामगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में कस्बा रामगढ़ स्थित सुंदर सिंह इंटर कॉलेज के स्टेडियम में मंगलवार से छह दिवसीय राज्य स्तरीय शहीद ए कारगिल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच में लखनऊ क्रिकेट क्लब ने कानपुर को 53 रन से हरा दिया।
मैच का शुभारंभ डॉ. शरद राना ने किया। उद्घाटन मैच में कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। लखनऊ क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 265 रन बनाए। लखनऊ की ओर से पृथुल ने चार छक्के व 15 चौकों की मदद से 110 व मनीष ने 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर की टीम निर्धारित ओवरों में 212 रन ही बना सकी।
मैन ऑफ द मैच पृथुल को दिया गया। अंपायर मोहित शुक्ला, अमित राजपूत, स्कोरर अनुज कुशवाहा, अभिनव गुप्ता और कमंटेटर विशाल पालीवाल, श्याम प्रकाश गुप्ता व मोहित यादव रहे। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक भी मौजूद रहे। टूर्नामेंट में गुड़गांव, लखनऊ, कानपुर, इटावा, नोएडा, गाजियाबाद, उरई, कन्नौज, शिकोहाबाद सहित 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।