{"_id":"5f25b3608ebc3e63ac047e5b","slug":"lock-down-auraiya-news-knp574572223","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर दुकाने खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर दुकाने खोलने की मांग
विज्ञापन
01एयूआरपी12- व्यापारियों ने दुकानें खोलने की मांग का ज्ञापन एसडीएम राशिद अली को सौंपा।
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कंछल गुट के पदाधिकारियों ने नगर में रक्षाबंधन पर्व पर दुकानें खोलने को लेकर एसडीएम राशिद अली को ज्ञापन दिया है। उन्होंने मांग की कि रक्षाबंधन के कारण रविवार को नगर ने परचून, मिठाई, कपड़े की दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए।
शनिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कंछल ग्रुप के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री कौशल पोरवाल, कृष्ण कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष नीतीश कुमार गिरजाशंकर ने उप जिलाधिकारी राशिद अली से कहा कि रविवार को मार्केट खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे सोमवार को रक्षाबंधन के पर्व पर लोग खरीददारी कर सकें। ऐसा न होने की दशा में व्यापारियों को भारी नुकसान होगा।
नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा पहले ही व्यापारी की कमर टूट चुकी है, व्यापार पहले से ही चौपट है और अब बंदी से व्यापारी भारी संकट में हैं। इसलिए 1 दिन की अनुमति जाए, जिससे व्यापारी अपने सामान को बाजार में आसानी से बेच सकें। उपजिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि उच्च अधिकारियों से बात करके व्यापारियों को अवगत कराएंगे।