फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   LIU will keep an eye on board exams, social media cell also alert

Auraiya News: बोर्ड परीक्षा पर नजर रखेगी एलआईयू, सोशल मीडिया सेल भी अलर्ट

Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
LIU will keep an eye on board exams, social media cell also alert
औरैया। यूपी बोर्ड परीक्षा गुरुवार से जिले के 73 केंद्रों पर शुरू हो रही है। पुलिस ने भी निगरानी के लिए अलग से प्लान तैयार किया है। एलआईयू (स्थानीय खुफिया इकाई) को लगाया गया है। थानों की पुलिस के अतिरिक्त सोशल मीडिया सेल को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन

एसपी चारू निगम ने बताया कि थानावार परीक्षा केंद्रों की निगरानी कराई जाएगी। थानों की पुलिस को लगाया जा रहा है। पुलिस टीमों को भ्रमण करके पूरी व्यवस्था पर नजर रखने को कहा गया है। सीओ व एसओ को प्रतिदिन की रिपोर्ट भी देने को कहा गया है। डीआईओएस श्याम प्रकाश यादव ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित मॉनीटरिंग सेल से सभी परीक्षा केंद्रों को जोड़ते हुए निगरानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अलग-अलग शिफ्ट में 24 घंटे कर्मचारियों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त नामित वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्र पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हो रहीं परीक्षाएं



जिले में 73 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न होगी। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गजेंद्र सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, एमए इस्लामिया इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज बिधूना, गोपाल मिश्रा इंटर कॉलेज कीरतपुर, करूणा इंटर कॉलेज रठगांव, झब्बूलाल इंटर कालेज ताजपुर, नरायण इंटर कॉलेज असजना,सीएमएस इंटर कालेज भटौली, जनता इंटर कालेज रूरूगंज, आदर्श उच्चतर विद्यालय रूरूगंज, श्री श्यामलाल इंटर कॉलेज रुरुखुर्द, सिद्धार्थ इंटर कॉलेज भटौरा आदि विद्यालय को बोर्ड परीक्षा का केंद्र बनाया गया है।




फोटो स्टेट व कंप्यूटर की दुकानें रहेंगी बंद



परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट, कंप्यूटर की दुकानें बंद करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं। परीक्षा सेंटर के 200 मीटर तक कोई भीड़ नही जुटने दी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई तेज ध्वनि नहीं बजेगी। उपजिलाधिकारी बिधूना हरिश्चन्द्र ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर बराबर निरीक्षण करके जायजा लिया जा रहा है। प्रशासन ने परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट, कंप्यूटर जनसेवा केंद्रों की दुकानें बंद रहेंगी। 200 मीटर तक कोई भीड़ एकत्र नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed