फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lineman working on high tension power line got burnt

Auraiya News: हाईटेंशन बिजली लाइन पर काम कर रहा लाइनमैन झुलसा

Tue, 17 Oct 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 17 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lineman working on high tension power line got burnt
दिबियापुर। एनटीपीसी से गेल जा रही 220 केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन पर काम कर रहा निजी कंपनी का लाइनमैन करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। लाइन ट्रिप हो जाने पर सहयोगी कर्मियों ने उसे नीचे उतारा और दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एनटीपीसी से गेल तक गई 220 केवी की बिजली लाइन से गेल को बिजली आपूर्ति होती है। इस लाइन के रखरखाव का काम विद्युत पारेषण खंड के अधिकारियों की देखरेख में चल रहा है। सोमवार को लगभग 11 बजे अधिकारियों की मौजूदगी में काम शुरू हुआ। इटावा के कुनैरा फ्रेंडस कालोनी निवासी मनीराम पुत्र मान बहादुर समेत कई अन्य निजी कंपनी के लाइनमैन गांव परवाहा के पास कई फुट ऊंचे टावर पर चढ़ रहे थे। अचानक मनीराम हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर झुलसने लगा। करंट से हाईटेंशन लाइन ट्रिप हो गई। साथी कर्मियों ने गंभीर रूप से झुलसे मनीराम को रस्सियों के सहारे नीचे उतारा। उसे दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से नाजुक हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्युत पारेषण खंड के उपखंड अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव अनुसार एनटीपीसी से गेल की बिजली लाइन पर जंफर टाइटिंग का काम चल रहा था। गेल की एक सर्किट की लाइन का शटडाउन हुआ था। दूसरे चालू सर्किट से गेल प्लांट चल रहा था। अधिकारियों के गलत दिशा-निर्देश के कारण लाइनमैन एवं कर्मचारी बाएं के स्थान पर दाएं सर्किट पर चढ़ गए। इससे लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बताया कि भारत सरकार के इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर आकर मामले की जांच कर बताएंगे कि किसकी गलती से यह हादसा हुआ है। घटना की जानकारी थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फफूंद थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना है कि जिस लाइन पर शटडाउन था। उसके पास से निकली दूसरी लाइन की करंट की चपेट में आकर कर्मचारी झुलस गया है। सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed