{"_id":"67fea4d937e94a77d202ca52","slug":"lineman-burnt-by-electric-current-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1007-124764-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: करंट से झुलसे लाइनमैन ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: करंट से झुलसे लाइनमैन ने तोड़ा दम
Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
औरैया। आनेपुर उपकेंद्र पर तैनात लाइनमैन पिंकी उर्फ सुरजीत की सैफई में उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका पिछले तीन दिनों से उपचार चल रहा था। बिजली के खंभे पर लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर वह जमीन पर आ गिरा था।
वहीं, उपखंड अधिकारी ने फॉल्ट सही करते समय बिजली आपूर्ति बहाल करने वाले संविदा कर्मी सब स्टेशन ऑपरेटर को हटा दिया है। अवर अभियंता ने घटना से संबंधित तहरीर सदर कोतवाली में दी है।
गांव पन्हर निवासी लाइनमैन पिंकी उर्फ सुरजीत (38) आनेपुर उपकेंद्र पर कार्यरत था। 13 अप्रैल को उपकेंद्र से शटडाउन लेकर वह गांव दासपुर में बिजली लाइन के फॉल्ट को ठीक कर रहा था। उसी समय करंट की चपेट में आकर वह झुलसते हुए जमीन पर आ गिरा था। घायल हालत में उसे चिचौली मेडिकल कॉलेज से सैफई रेफर किया गया था। सैफई अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह सुरजीत ने दम तोड़ दिया। अवर अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि घटना की तहरीर सदर कोतवाली में दी गई है। उपखंड अधिकारी संतोष कुमार ने शटडाउन के समय लाइन चालू करने के दोषी एसएसओ को हटा दिया है। विभागीय क्षतिपूर्ति 10 लाख रुपये दिलाने के लिए विद्युत सुरक्षा निदेशालय को पत्र भेजा गया है।