फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lift facility at Phaphund railway station soon

फफूंद रेलवे स्टेशन पर असहायों के लिए लिफ्ट की सुविधा जल्द

Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lift facility at Phaphund railway station soon
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन फफूंद के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अभी तक असहायों, बीमारों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को प्लेटफार्म तक पहुंचने में असुविधा हो रही है। इस समस्या को अमर उजाला कई बार प्रमुखता से प्रकाशित कर चुका है।
विज्ञापन

फफूंद रेलवे स्टेशन से गुजरी डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का आवागमन 2020 से जारी है। कॉरिडोर किनारे फेंनशिंग लगाई गई है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों तक दिव्यांगों, बुजुर्गों, बीमारों के पहुंचने के एक मात्र रास्ता फुट ओवरब्रिज ही रहा है। असहायों का फुट ओवर ब्रिज पर चढ़कर प्लेटफार्मों तक पहुंचना असंभव रहता है। कोई रास्ता न होने के कारण असहायों को उनके साथी यात्री गोद या कंधे पर लेकर रेलवे ट्रैक पार कराते हैं। इस समस्या को अमर उजाला कई बार प्रमुखता से उठा चुका है। अब रेल प्रशासन ने फफूंद रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने की कवायद शुरू कर दी है। रेल कर्मियों के अनुसार इसके लिए सर्वे भी हो चुका है। यहां तक कि टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हुई है।
विज्ञापन

कोट
रेलवे स्टेशन फफूंद के फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाए जाने का प्रावधान किया गया है। किन-किन प्लेटफार्मों पर लिफ्ट लगाई जाएगी, यह स्थिति जल्द ही साफ हो जाएगी। - अमित सिंह, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed