{"_id":"57d1a8ca4f1c1b2556319dd4","slug":"lentr-in-breaking-down-the-wall-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार तोड़ते समय लिंटर गिरा,चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार तोड़ते समय लिंटर गिरा,चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की साहब राय में जर्जर इमारत की दीवार तोड़ते समय अचानक लिंटर गिर पड़ा। मलबे में दबकर गृहस्वामी सहित चार मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे सैफई रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिड़की साहब राय निवासी अखिलेश कुमार (38) गुरुवार की सुबह करीब 11:15 बजे जर्जर कमरे की दीवार मजदूरों से तुड़वा रहे थे। इसी दौरान अचानक कमजोर लिंटर भरभरा कर नीचे आ गिरा। इसके मलबे में अखिलेश कुमार के अलावा मजदूर वीरेंद्र (25) पुत्र शिवराम निवासी बखरिया, अतीक (28) पुत्र अब्दुल हबीब, राजकुमार (27) पुत्र ज्ञान सिंह निवासी बखरिया मलबे में दब गए। घटना से चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना पर कोतवाल रतन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के आने में देरी देख कोतवाल ने घायलो को सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल भेजकर भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार के बाद राजकुमार को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।