फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lemon grass crop making prosperous

घास की खेती उगल रही मुनाफे का तेल

Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
lemon grass crop making prosperous
बेलूपुर गांव में लेमनघास की खेती दिखाते किसान पंकज शुक्ला। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। धान बेल्ट कहे जाने वाले सहार ब्लाक के छोटे से गांव बेलूपुर में किसान पंकज शुक्ला घास की खेती कर बदलाव की बयार के वाहक बने हैं। उन्होंने अलग-अलग किस्मों की घास उगाकर उनसे निकलने वाले तेल को बेहतर आमदनी का जरिया बनाया है। दर्द निवारक औषधीय उत्पादों के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन में इन तेलों की मांग है। इसके लिए पंकज ने पूरा शोधन संयंत्र विकसित किया है।
विज्ञापन

बेलूपुर निवासी पंकज शुक्ला किसान परिवार में पले-बढ़े हैं। उन्होंने आधुनिक खेती को कमाई का बेहतर विकल्प बनाया। पैतृक कृषि भूमि पर वह लेमन, सिट्रोनेला समेत घास की कई अन्य किस्मों का उत्पादन कर रहे हैं। इनकी पत्तियों से निकलने वाले तेल के दम पर वह बेहतर मुनाफा कमा रहे हैं। लीक से हटकर आगे बढ़ने के जुनून ने उन्हें अन्य किसानों के लिए नजीर बनाया है।
विज्ञापन

बंजर जमीन पर भी उगा सकते
पंकज ने बताया कि पिछले साल ही इस खेती को करने की ठानी थी। आज उनके दो एकड़ खेत में यह फसल लहलहा रही है। लेमन ग्रास को देखने के लिए कृषि विभाग परवाह की तरफ से कई अधिकारी निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि इसे बंजर जमीन पर भी उगाया जा सकता है। इस फसल के लिए वह खुद बनाई गई जैविक खाद का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है लागत और मुनाफा
पंकज शुक्ला ने बताया कि प्रति एकड़ लेमन ग्रास की खेती में करीब 50 से 60 हजार रुपये की लागत आती है। एक बार पौधा लगाने के बाद लगभग तीन माह में फसल तैयार हो जाती है। साल में चार बार फसल काटते हैं। जिससे एक साल में करीब छह से आठ लाख रुपये मुनाफा कमा रहे हैं। फसल को कन्नौज स्थित एफएसडीसी प्लांट भेजा जा रहा है। जहां पर उसका तेल निकाला जाता है, इस तेल को विभिन्न कार्य में प्रयोग में लाया जाता है,। लेमन ग्रास से निकलने वाले तेल की कीमत स्थानीय बाजारों में प्रति लीटर 1500 से 1800 के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed