फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lekhpal Sangh submitted a nine-point memorandum to the SDM.

Auraiya News: लेखपाल संघ ने एसडीएम को सौंपा नौ सूत्री ज्ञापन

Fri, 08 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 08 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal Sangh submitted a nine-point memorandum to the SDM.
बिधूना। शुक्रवार को लेखपाल संघ की बैठक तहसील परिसर में आयोजित की गई। इस में लेखपालों की लंबित समस्याओं और हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके बाद संघ पदाधिकारियों ने एसडीएम गरिमा सोनकिया को नौ सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिनों में दैवीय आपदा को छोड़कर अन्य सरकारी कार्यों से मुक्त रखने की मांग की गई। इसके साथ ही आकस्मिक अवकाश के प्रार्थना पत्रों का ऑनलाइन माध्यम से निस्तारण किए जाने, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र पोर्टल से संबंधित कार्यों का लंबित भुगतान, फसल कटान व कृषि गणना मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की कटौती शुरू कराने, किसान पंजीकरण से संबंधित कार्रवाई पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा निलंबित लेखपाल सुरजीत सिंह की बहाली की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के तहसील अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि बकाया भुगतानों का लंबे समय से समाधान नहीं हो पा रहा है। इस दौरान विनय कुमार, रोहित पाठक, अवनीश कुमार, शिवानी यादव, चंद्र प्रकाश कुशवाहा व सौरभ सिंह सहित कई लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed