फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lekhpal not given report

चार माह बाद भी लेखपालों ने पूरी नहीं दी विनयमित क्षेत्र की रिपोर्ट

Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
lekhpal not given report
औरैया। सदर तहसील क्षेत्र में लेखपालों की मनमानी के कारण तहसील प्रशासन ने विनियमित क्षेत्र में कालोनी काटने वालों की अधूरी रिपोर्ट ही जारी कर दी। जेई का कहना है कि चार माह से लगातार रिपोर्ट मांगी जा रही है। एसडीएम ने भी लेखपालों से रिपोर्ट देने को कहा। बावजूद इसके लेखपालों से सहयोग नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में विनियमित क्षेत्र में ले आउट स्वीकृत कराए बिना ही काटी जा रही कालोनियों को लेकर अधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। तहसील प्रशासन की ओर से 20 मई को विनियमित क्षेत्र में बिना ले आउट स्वीकृत कराए कालोनी काटने वालों की अधूरी जानकारी के बाद सूची जारी कर दी गई। जिसमें मौजा समरथपुर, आनेपुर, कखावतू में कालोनी काटने वालों के ही नाम जारी किए गए। इस बीच विनियमित क्षेत्र जेई ने लेखपालों से चार माह पहले आनेपुर, बदनपुर, सुरान, जरूहोलिया, कसबा खानपुर में काटी जा रहीं कालोनियों के संबंध में कालोनी काटने वालों का ब्योरा मांगा था, जो नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जेई विनिमित क्षेत्र भानू प्रताप सिंह का कहना है कि उनकी ओर से चार माह पूर्व लेखपालों से कालोनी काटने वालों का ब्योरा मांगा गया था। मजबूरी मेें जितना ब्योरा मिल पाया, उतना जारी कर दिया गया। उन्होंने एसडीएम को भी इसकी जानकारी दी थी। जिस पर एसडीएम सदर ने भी लेखपालों से निरीक्षण कर पूरे क्षेत्र का ब्योरा देने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी लेखपालों का सहयोग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed