फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leaving SP, BJP becomes municipal president

Auraiya News: सपा को छोड़ भाजपा के हुए नगर पालिका अध्यक्ष

Wed, 08 May 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Leaving SP, BJP becomes municipal president
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। जिले की एक मात्र नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बुधवार को समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। पालिका अध्यक्ष के घर पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह व सांसद प्रत्याशी डॉ.रामशंकर कठेरिया उन्हें बीजेपी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
24 घंटे के पहले सपा के मंच पर दिखे नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने 24 घंटे बीतने से पहले ही पाला बदलते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के पक्ष में यह बड़ी मजबूती के तौर पर देखा जा रहा है। एक दिन पहले मंडी समिति में आयोजित हुई सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा में पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता नजर आए थे।
विज्ञापन

मंच से उन्होंने संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी को बहुमत से जिताने की अपील भी की थी। वहीं जनसभा के बाद अचानक बुधवार दोपहर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने सपा से नाता तोड़ लिया। अनूप को भगवा टोपी पहनाते हुए भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया ने पहले उनका स्वागत किया। वहीं बाद में पालिका अध्यक्ष के आवास पर भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां उन्होंने चेयरमैन को बीजेपी का पटका पहनाते हुए भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी। औरैया शहर की सरकार का एकाएक भाजपा मय हो जाना सपा को कड़ा झटका लगने जैसा है। भाजपाइयों में इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। जमकर जय श्रीराम के नारे लगे। बता दें कि अनूप गुप्ता ने नगर पालिका चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। जीत दर्ज करते हुए चेयरमैन बने। वहीं अब वह भाजपा के हो गए हैं। उनके साथ काफी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed