फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Leakage in the pipeline, water flowing in front of the houses

Auraiya News: पाइप लाइन में लीकेज, घरों के सामने बहता पानी

Sun, 20 Apr 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Leakage in the pipeline, water flowing in front of the houses
सड़क किनारे बहता लीकेज का पानी। - फोटो : सड़क किनारे बहता लीकेज का पानी।
फफूंद। कस्बा में दिबियापुर रोड पर नगर पंचायत की भूमिगत पाइप लाइन में पिछले सात दिन से लीकेज है। बावजूद इसके अभी तक इसकी मरम्मत कराई नहीं गई। जिस कारण लीकेज पाइप लाइन से छोड़ा गया पानी लोगों के घरों के सामने बह रहा है।
विज्ञापन

इससे राहगीरों को भारी दिक्कत हो रही है। लोगों ने ईओ से लीकेज पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की है। फफूंद-दिबियापुर रोड पर विद्युत बिल काउंटर कार्यालय के नजदीक पिछले छह दिन से पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। शिकायत के बाद भी पंचायत ने अभी तक इसकी मरम्मत नहीं कराई है। जिस कारण वहां पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ला के श्रीकांत शर्मा,गोपाल कृष्ण मिश्रा, किशनकांत, प्रतिमा पांडेय, अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, प्रमोद वर्मा आदि ने बताया कि कई दिन से पाइप लाइन में लीकेज है। जिससे पानी घरों के सामने भर रहा है। नगर पंचायत में सूचना दी, लेकिन पाइप लाइन सही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने ईओ से लीकेज पाइप लाइन सही कराने की मांग की है। इस मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि जानकारी हुई है। जल्द ही क्षतिग्रस्त पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed