{"_id":"573f622b4f1c1b7056ac767c","slug":"ldm-submitted-statement-of-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलडीएम ने सौंपे खातों के स्टेटमेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलडीएम ने सौंपे खातों के स्टेटमेंट
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 21 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
ठगों ने की ऑनलाइन शॉपिंग
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक सेवा केंद्र उमरैड़ी में खाताधारकों के खातों से 5.40 लाख रुपये की धनराशि निकालने को लेकर तलब किए खातों के ब्योरे को एलडीएम ने सीडीओ को सौंप दिए हैं। अब सीडीओ की ओर से गठित जांच दलों ने खातेदारों के खातों को प्राप्त कराए गए स्टेटमेंट के आधार पर उक्त सेवा केंद्र से संबद्ध खातों को खंगालना शुरू कर दिया है।
गत 11 अप्रैल को एरवाकटरा ब्लाक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक शाखा से संबद्ध बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी के खातेदारों को गुमराह कर 90 खातेदारों के खातों 5.40 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई थी। मामले में एलडीएम ने उक्त सेवा केंद्र को बंद कर संचालक सतीश चंद्र दीक्षित को बर्खास्त कर दिया था। मामले में सीडीओ ने तीन जांच दलों से पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करा रहे हैं। इसके लिए पिछले दिनों जांच दलों ने सेवा केंद्र से जुड़े खातेदारों के खातों के स्टेटमेंट मांगे थे।
शुक्रवार को एलडीएम ने बैंक सेवा केंद्र के संबंधित खातेदारों के खातों का ब्योरा सीडीओ को सौंप दिया है। एलडीएम दूधनाथ ने बताया कि बैंक सेवा केंद्र उमरेड़ी में धोखाधड़ी के शिकार हुए खातेदारों के खातों के तैयार स्टेटमेंट सीडीओ को सौंप दिए हैं। खातेदारों की ओर से शुरू से लेकर अंत तक की गई धन की जमा निकासी का स्टेटमेंट में जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
बैंक स्टेटमेंट पूरे मामले का खुलासा करने में मददगार साबित हो सकता है। एलडीएम की ओर से प्राप्त कराई गईं सूचनाओं को जांच दलों को अग्रसारित करा दिया गया है। उनकी ओर से खातों के ब्योरे के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
सत्येंद्र नाथ चौधरी सीडीओ