{"_id":"164d14b7552f85102ee72dc921387767","slug":"lashed-flowers-in-a-bouquet-of-gods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी-देवताओं की झांकी में बरसे फूल..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी-देवताओं की झांकी में बरसे फूल..
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
नहर बाजार स्थित महामाई मंदिर से भगवान शंकर, मां काली व भगवान श्रीकृष्ण की झाकियां निकाली गईं। गाजे बाजे के साथ निकली झांकियों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की। राहगीरों ने भगवान स्वरूपों की आरती उतारी। देवी गीतों की धुन पर बच्चे थिरकते नजर आए। शोभा यात्रा व झंाकी के स्वागत के लिए पूड़ी, हलवा बांटा गया।
विज्ञापन
रविवार सुबह महामाई मंदिर में निकली देवी-देवाओं की शोभा यात्रा देखने को भीड़ उमड़ पड़ी। शोभा यात्रा सराय बाजार, स्टेशन बाजार, नहर बाजार से होकर गुजरी।
यात्रा में भक्तों ने अबीर व गुलाल से सभी को सराबोर कर दिया। बैंड बाजों की धुन पर भक्त जमकर थिरके। मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बाटूंगी... जैसे देवी गीत गुंजायमान रहे। दोपहर बाद भक्तों को प्रसाद वितरण कराया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राहुल सिंह गौर, रजनीश प्रताप सिंह ,कुंवर सिंह स्वर्णकार ,अतुल ठाकुर,, कौशलेंद्र वर्मा, राजीव यादव, कुलदीप गुप्ता, वैभव ठाकुर, महेंद्र कुमार यादव,दीपू, मनोज वर्मा, रवि गुप्ता, जगदीश तिवारी, राकेश सराफ, लल्लन राठौर, मोनू दुबे, हिमांशु, रिंकू, विकास, भगवती शरण शाक्य आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन