{"_id":"6793d6ee7b090bfe7a02bf87","slug":"land-sought-for-11-annapurna-buildings-auraiya-news-c-12-1-knp1024-979593-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 11 अन्नपूर्णा भवनों के लिए मांगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 11 अन्नपूर्णा भवनों के लिए मांगी जमीन
Fri, 24 Jan 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 24 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। ब्लॉक बिधूना के 11 ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत अन्नपूर्णा भवन बनेंगे। जगह चिह्नित करने के लिए ब्लॉक अधिकारियों ने तहसील प्रशासन को पत्र भेजा है।
इससे ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनने का रास्ता साफ हो सकेगा। वहीं प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुरजागू, कुसमरा व कुंवरपुर में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए जमीन की पैमाइश कराने की भी मांग रखी है।
ब्लॉक बिधूना की ग्राम पंचायत मऊ, अनोंसों, गूरा, भटौली, कैथावा, बन्सई, मटेरा, पसुआ, जौहर, नीमहार, कसहरी में अन्नपूर्णा भवन नहीं बन सके हैं। ऐसे में कोटे की दुकानों का संचालन कोटेदार घरों से कर रहे हैं। ऐसे में ब्लॉक के अधिकारियों ने ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन के लिए जगह की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
11 ग्राम पंचायतों में जगह के खंड विकास अधिकारी ने तहसील प्रशासन को पत्र भेजा है। जमीन उपलब्ध करने मांग रखी है। जिससे ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनाए जा सके। इसके अलावा तीन प्राथमिक विद्यालय में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए पैमाइश कराने को कहा है।
कल्यानपुर जागू, कुसमरा व कुंवरपुर के प्राथमिक स्कूलों में बाउंड्री का निर्माण रुका हुआ है। एसडीएम बिधूना निखिल राजपुत ने बताया कि ब्लॉक से एक पत्र मिला है। क्षेत्रीय लेखपालों को ग्राम पंचायतों जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं।