फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   lahi gives profit to farmers

मंडी में लगे लाही व मटर के ढ़ेर, सही कीमत पाकर किसान खुश

Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
lahi gives profit to farmers
मडी समिति में आढ़ती के यहां लगे लाही के ढ़ेर - फोटो : AURAIYA
औरैया। लाही और मटर (सफेद) की पैदावार करने वाले किसानों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिल रही है। कम लागत में अधिक पैदावार होने व मंडी में इस बार फसल के सही दाम मिलने से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि अच्छी लागत मिलने से अगेती फसल की बुवाई के लिए उन्हें किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस समय कृषि उत्पादन मंडी समिति में आढ़तियों के यहां लाही और मटर (सफेद) के ढेर लगे हैं। लाही की फसल की कीमत शुक्रवार को 5250 रुपये प्रति क्विंटल तो वहीं सफेद मटर की कीमत पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल रही। मंडी आढ़तियों की मानें तो दोनों फसलों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। इस बार लाही सात हजार से ऊपर जाने के आसार है। दोनों फसलों के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि इस बार लाही की अच्छी पैदावार होने से वह खुश हैं, तो वहीं दाम भी पिछले सालों के अपेक्षा अधिक मिल रही है।
विज्ञापन

अगेती फसल में भी होगी सुविधा
जगन्नाथपुर निवासी जय प्रकाश दीक्षित ने बताया कि इस बार तीन बीघा में 27 क्विंटल लाही की फसल हुई है। बाजार में कीमत भी अच्छी मिलने से अगली फसल की बुवाई के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवाचैन निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि इस बार लाही की फसल की कीमत पिछले सालों की अपेक्षा अधिक है। अच्छी फसल पैदावार के साथ सही दाम भी मिल रहे हैं। लाही की ये फसल किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
गांव बखरिया निवासी सुगर सिंह ने बताया कि इस बार लाही की फसल के लिए मौसम अच्छा रहा। जिसके कारण पैदावार अधिक देखने को मिली है। इस बार लाही सबसे अधिक फायदे की फसल साबित हो रही है।
जगन्नाथपुर निवासी अंकुश सिंह ने बताया कि समय से और पर्याप्त मात्रा में बारिश होने के कारण किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी में रुपये खर्च नहीं करने पड़े हैं। लाही कम लागत में सबसे अच्छा मुनाफा देने वाली फसल साबित हुई है।

मंडी में लाही व मटर की फसल के दाम
फसल वर्तमान में पहले
लाही 5250 रुपये प्रति क्विंटल 3600 रुपये प्रति क्विंटल
मटर 5000 रुपये प्रति क्विंटल 3800 रुपये प्रति क्विंटल
एक माह तक बढ़ोतरी की उम्मीद
मंडी आढ़तियों ने बताया कि इस बार लाही के दाम शुरुआत में ही अधिक हैं। पिछले साल मंडी में लाही की शुरुआत 3600 रुपये प्रति क्विंटल से हुई थी। इस बार 5150 रुपये से शुरू हुई है। लगातार लाही की कीमत बढ़ रही है। वहीं सफेद मटर के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। कीमतों में ये बढ़ोतरी एक माह तक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed