फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Laborer falls from a water tank under construction and dies

Auraiya News: निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरा मजदूर, मौत

Mon, 03 Mar 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 03 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Laborer falls from a water tank under construction and dies
विपिन की मौत पर बिलखतीं परिवार की महिलाएं। - फोटो : संवाद
रुरुगंज (औरैया)। कुदरकोट थाना क्षेत्र के नूराबाद खास में जल निगम की ओर से बनवाई जा रही पानी की टंकी से सोमवार सुबह एक मजदूर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

सीएचसी से सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही और सुरक्षा उपकरण मुहैया न कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नूराबाद खास में कार्यदायी संस्था हैटबी कंस्ट्रक्शन कंपनी पानी की टंकी का निर्माण करवा रही है। सोमवार को टंकी पर सीढि़यां बनाए जाने का काम चल रहा था। इसी दौरान सिंहपुर निवासी विपिन कुमार उर्फ कल्लू (32) असंतुलित होकर टंकी से नीचे आ गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी मजदूर उसे सीएचसी एरवाकटरा ले गए। वहां डॉक्टर ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए सैफई रेफर कर दिया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
परिजन शव को घर ले आए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस अनहोनी से पत्नी वंदना, बेटा रॉकी (6), शनि (4) व परिजन बिलखते रहे। परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने मजदूरों को सुरक्षा उपकरण दिए गए होते तो हादसे में विपिन की जान नहीं जाती। प्रभारी थानाध्यक्ष शिव नरायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed