{"_id":"663bc25232c7adca020c2042","slug":"laborer-dies-due-to-collision-with-uncontrolled-container-auraiya-news-c-211-1-aur1002-111995-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बेकाबू कंटेनर की टक्कर से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बेकाबू कंटेनर की टक्कर से मजदूर की मौत
विज्ञापन
औरैया। कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी एक मजदूर को तेज रफ्तार टैंकर ने गल्ला मंडी के पास कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह हाईवे के डिवाइडर पर लगे पौधों को टैंकर से पाइप के माध्यम से पानी लगा रहा था।
गांव मदनपर निवासी रामखिलावन ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई रामचंद्र 28 पुत्र मलखान सिंह हाईवे पर सांई मंदिर के पास डिवाइडर पर लगे पौधों को पाइप से पानी लगा रहा था। तभी कानपुर से इटावा की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे कंटेनर ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में मजदूरी का कार्य करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र राठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के चलते हाईवे पर वाहनों की लाइन लग गई। यह देख पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए जाम लगने से पहले वाहनों को एक-एक कर निकाला।