{"_id":"67685220d45393f39800e54d","slug":"kumbh-special-express-train-will-run-two-days-a-week-auraiya-news-c-211-1-aur1002-120243-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सप्ताह में दो दिन चलेगी कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सप्ताह में दो दिन चलेगी कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन
औरैया। प्रयागराज में जनवरी माह में होने वाले महाकुंभ के लिए रेलवे विभाग आगरा से सूबेदारगंज तक कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगा। ट्रेनें सप्ताह में दो दिन शनिवार व रविवार को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।
कानपुर की ओर जाने वाली ये कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन फफूंद रेलवे स्टेशन पर सुबह 9: 07 बजे आएगी। स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा। दिल्ली की ओर जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन का ठहराव फफूंद स्टेशन पर शाम 6:33 बजे पर होगा। कुंभ जाने व आने वाले यात्री फफूंद रेलवे स्टेशन पर तय दिन में कुंभ की यात्रा शुरू कर सकते हैं।
रेलवे के अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेन डाउन में आगरा फोर्ट स्टेशन से चलेगी और सूबेदारगंज स्टेशन तक जाएगी। वहीं, अप में सूबेदारगंज से चलकर स्पेशल ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन तक जाएगी। कुंभ स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि स्पेशल ट्रेन का ठहराव मिलने से कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत होगी। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि 4 जनवरी से 23 फरवरी तक सप्ताह में शनिवार व रविवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
बैठक में सफाई व्यवस्था पर रहा जोर
अछल्दा रेलवे स्टेशन के कार्यालय में रविवार को रेलवे सलाहकार समिति की एक बैठक हुई। इसमें रेलवे स्टेशन पर साफ सफाई की व्यवस्था सुधारने के लिए विशेष चर्चा हुई। शौचालय को स्वच्छ रखने के लिए सफाईकर्मी को विशेष निर्देश दिए। वहीं रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को चलाने के लिए चर्चा की गई। कस्बा के बाहर रेलवे के बाईपास बनाने के लिए भी चर्चा की गई। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक हरेन्द्र कुमार, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।