फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kariyapur and Pata Eleven win in Phaphunda tournamentKariyapur and Pata Eleven win in Phaphunda tournament

Auraiya News: फफूंद टूर्नामेंट में करियापुर और पाता इलेवन की जीत

Sat, 17 Jan 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 17 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Kariyapur and Pata Eleven win in Phaphunda tournamentKariyapur and Pata Eleven win in Phaphunda tournament
फोटो-39-मैच में शानदार प्रदर्शन करते खिलाड़ी।संवाद
फफूंद। कस्बे के बुखारी साहब दरगाह स्थित मैदान में चल रहे फफूंद क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबला हुआ। बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए करियापुर और पाता इलेवन की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहली पारी में करियापुर और संदीप इलेवन की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए करियापुर की टीम ने अपने बल्लेबाज मंगल की धुआंधार 31 रन की पारी की बदौलत 102 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संदीप इलेवन की टीम 43 रन पर ही सिमट गई। इससे करियापुर ने 59 रन से मैच जीत लिया। करियापुर टीम के मंगल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

शाम को दूसरा मुकाबला वी स्क्वाॅयर और पाता इलेवन के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए वी स्क्वाॅयर टीम 52 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाता इलेवन की टीम ने पांच ओवर में ही लक्ष्य पूरा कर लिया। पाता इलेवन के गेंदबाज अमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed