फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Kanpur Dehat youth dies after being hit by a vehicle

Auraiya News: वाहन की टक्कर से कानपुुर देहात के युवक की मौत

Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat youth dies after being hit by a vehicle
दिबियापुर (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव असेनी के पास रविवार देर रात किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक भाग निकला। पुलिस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात स्थित थाना मंगलपुर के गांव डेरा निवासी हिमेश (22) रविवार रात बाइक से दिबियापुर के गांव असेनी में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब 11:30 बजे जैसे ही वह असेनी इंटर कॉलेज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हिमेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायल को सीएचसी ले गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने छानबीन के बाद परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रुद्र प्रताप नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान हो सके। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed