{"_id":"694444418d1a282ab60e6af2","slug":"kamalkants-troubles-may-increase-as-the-nia-is-gathering-details-of-his-assets-auraiya-news-c-211-1-ka11004-136357-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बढ़ सकती हैं कमलकांत की मुश्किलें एनआईए जुटा रही संपत्तियों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बढ़ सकती हैं कमलकांत की मुश्किलें एनआईए जुटा रही संपत्तियों का ब्योरा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बिहार में अवैध असलहे और कारतूस की तस्करी के आरोप में फंसे सराफा कारोबारी कमलकांत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने कमलकांत की संपत्तियों का ब्योरा जुटाना शुरू कर दिया है। जल्द ही संपत्तियों को सीज करने की आशंका जताई जा रही है।
हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में अवैध असलहे और कारतूस की तस्करी की जांच एनआईए कर रही है। इसमें शहर के सराफा कारोबारी कमलकांत वर्मा पर भी शामिल होने का आरोप है। इसी मामले में कमलकांत के परिवार व दोस्तों समेत अन्य के यहां 4 दिसंबर और 15 दिसंबर को एनआईए ने जांच की थी। इसी दौरान कमलकांत वर्मा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एनआईए टीम पटना बुलाकर कई लोगों से पूछताछ कर रही है। 17 और 18 दिसंबर को कमलकांत के दो साझेदारों से पटना में एनआईए ने पूछताछ की थी। वहीं अब 19 दिसंबर को भी एक साझेदार को बुलाया गया है। इसी बीच एनआईए ने कमलकांत की संपत्तियों का ब्योरा भी तलाशना शुरू कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार कमलकांत के चार पेट्रोल पंपों का भी ब्योरा संबंधित कंपनियों से मांगा गया है। आशंका है कि कमलकांत की संपत्तियों को जल्द ही सीज करने की कार्रवाई की जा सकती है। इससे कमलकांत और परिवार की मुश्किलें बढ़ेंगी।