{"_id":"6519b7e4ca053bbab40796a6","slug":"jewelery-worth-lakhs-stolen-from-ex-servicemans-house-auraiya-news-c-211-1-aur1002-3569-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पूर्व सैनिक के घर से लाख रुपये के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पूर्व सैनिक के घर से लाख रुपये के गहने चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐरवाकटरा। थाना क्षेत्र के जयसिंहपुर कनक में शनिवार रात पूर्व सैनिक के घर की आलमारी में रखे जेवर चोर ने पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। पीड़ित परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए।
जयसिंहपुर कनक निवासी पूर्व सैनिक हरगोविंद सिंह परिहार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। उसका बड़ा पुत्र प्रिंस हरियाणा में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शनिवार रात उसकी पत्नी मनोज कुमारी व पुत्र वधू वैष्णवी घर में सो रही थी। रात करीब साढ़े 12 बजे मनोज कुमारी की खटपट की आवाज आने पर आंख खुली। चिल्लाने पर युवक बाहर की ओर भागा घर के बाहर बाइक लिए खड़े दूसरे युवक के साथ वह तेजी से निकल गया। जब तक उसकी पत्नी पीछा करती आरोपी भाग निकला। वापस लौटने पर कमरे में देखने पर अलमारी का लाकर टूटा मिला।
तकरीबन छह लाख रुपये कीमत के गहने भी नहीं मिले। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।