फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jaynts Group took over the command of the traffic system

जायंटस ग्रुप ने संभाली शहर में यातायात व्यवस्था की कमान

Wed, 16 Sep 2015 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Wed, 16 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Jaynts Group took over the command of the traffic system

जायंटस ग्रुप आफ औरैया के तत्वाधान में चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रमों की श्रृखंला में मंगलवार को संगठन की ओर से यातायात नियंत्रण पर कार्यशाला हुई। संगठन के पदाधिकारियों और स्काउट एंडं गाइड के रोवर्स  रैंजरों ने शहर के यातायात की कमान संभाली और लोगों को नियम कायदे के साथ सड़क पर चलने के लिए जागरूक किया।

विज्ञापन


 
जायंटस ग्रुप आफ औरैया के अध्यक्ष भीमसेन सक्सेना, डा. सर्वेश आर्य, विनोद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने सेवा सप्ताह के कार्यक्रम के तहत सुभाष चौक चौराहे पर यातायात के कार्यशाला की शुरूआत की।
विज्ञापन



यातायात निरीक्षक हर गोविंद सिंह के नेतृत्व में  कार्यशाला में स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने प्रमुख चौराहे से  गुजरने वाले राहगीरों व वाहन स्वामियों को संकेतों द्वारा यातायात के  नियमों से परिचित कराया। कार्यशाला में चौराहे पर लगे यातायात संकेतों व  सीटी के माध्यम से दिए निर्देशों पर गौर करने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव अनूप सक्सेना, रोहित अग्रवाल,  अरविंद गहोई, अनुज धनगर, स्काउट सलाहकार शिवप्रताप सिंह, एचएन अग्रवाल,  आनंद पोरवाल, वेद गहोई, अनिल गुप्ता, अरविंद माधव, उमेश गुप्ता, अशोक कपूर,  विशाल अग्रिहोत्री मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed