फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jaya Dwivedi became Assistant Commandant in her first attempt

Auraiya News: जया द्विवेदी प्रथम प्रयास में ही बनीं सहायक कमांडेंट

Mon, 08 Jul 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jaya Dwivedi became Assistant Commandant in her first attempt
औरैया। पहले ही प्रयास में जया द्विवेदी सहायक कमांडेट बन गई। छात्रा की इस सफलता पर दिबियापुुर स्थित गेल डीएवी पब्लिक स्कूल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। इधर स्थानीय लोगों ने उसके परिजनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

दिबियापुर स्थित गेल में इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत संतोष द्विवेदी की बेटी जया द्विवेदी ने गेल डीएवी पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल किया। श्री सत्यसाई विद्या विहार गेल विजयपुर से 91.8 अंक प्राप्त कर 2017-18 बैच की टॉपर बनीं। लक्ष्मीनारायण टेक्नोलॉजी कॉलेज भोपाल से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 9.35 सीजीपीए ग्रेड के साथ बीटेक ग्रेजुएट हुई।
विज्ञापन

इस बैच के गत दिवस निकले रिजल्ट में जया अपने पहले अटेंम्प्ट में ही सीएपीएफ में असिसटेंट कमांडेंट के रूप में चयनित हो गईं। जया ने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता संतोष द्विवेदी और माता प्रीती द्वेवेदी को दिया। बताया कि प्रत्येक क्षण उनके माता-पिता साथ खड़े होकर मार्गदर्शन करते रहे है। इसके अलावा उसने अपने गुरुजनों का भी आभार जताया और कहा कि उसने जो पढ़ाई की प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक उसे सभी अच्छे शिक्षक मिले। जया की सफलता पर गेल डीएवी पब्लिक स्कूल दिबियापुर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed