{"_id":"5ef8db778ebc3e42cd216c96","slug":"jalbharav-auraiya-news-knp5681499108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हुए जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हुए जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शनिवार रात और रविवार दोपहर हुई बारिश से जिले में कई जगहों पर जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर पानी भरने व कीचड़ फैलने से कई दो पहिया वाहन सवार गिरकर चुटहिल भी हुए।
बारिश से बेला, बीखेपुर, बिधूना, सहायल, सहार आदि क्षेत्रों में जलभराव की समस्या ज्यादा रही। मौसम वैज्ञानिक डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि बारिश का असर तापमान पर पड़ा। बताया कि रविवार का अधिकतम तापामान सामान्य से एक डिग्री कम 36.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्यिसर रिकार्ड किया गया। दिन के समय हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं।
जबकि रात के समय हवाएं 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार दर्ज की गईं। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि कुल 8.9 एमएम बारिश रविवार को रिकार्ड की गई। रविवार सुबह तेज धूप से उमस भी बढ़ी लेकिन दोपहर को फिर से बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।