फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Irrigation increased in 15 villages of the crisis

15 गांवों में बढ़ा सिंचाई का संकट

Sat, 26 Dec 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 26 Dec 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Irrigation increased in 15 villages of the crisis
मौसम की मार से  बेहाल किसानों को नहर व बंबा से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। खाकी बंबा के टेल तक पानी न पहुंचने से करीब 15 गांवों के किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। बंबा की सालों से सफाई न होना भी टेल तक पानी न पहुंचने का एक बड़ा कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


अजीतलम तहसील क्षेत्र के लखना माइनर से निकाला गया खाकी बंबा रहमापुर, दरवटपुर, सबलपुर, लक्ष्मणपुर, सफर, बरीपुरा, अटसू होते हुए मिश्रीपुर टेल तक जाता है। हालत यह है कि राउपुर, बीघेपुर, बल्लापुर, बीसलपुर, पुर्वा, झांवर, सौहरी, गढिय़ा, पूर्वामदन सिंह, बरैला, चांदपुर, नबलपुर, सतहड़ी, हरसहाय का पुर्वा, मिश्रीपुर  समेत लगभग 15 गांवों तक बंबा का पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


वर्षों से बंबा की साफ-सफाई व सिंचाई के समय खांदी हो जाने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। समय पर खेतों की सिंचाई न होने से किसान परेशान हैं। गांवों के किसान हरिनारायण, विनय अवस्थी, शैलेंद्र सिंह, संजय कुमार, ज्ञान सिंह, हरनारायण आदि ने डीएम से खाकी बंबा की सफाई करा पानी छोड़े जाने की मांग की है। जिससे टेल के किसानों को बंबा का पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed