फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Investigation into embezzlement of ARTO office should not get entangled in elections

Auraiya News: चुनाव के फेर में कहीं फंस न जाए एआरटीओ कार्यालय के गबन की जांच

Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Investigation into embezzlement of ARTO office should not get entangled in elections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककोर। वाहन चालान की जमा नकदी के गबन करने के मामले को तीन माह बीत चुके हैं। जांच कर रही कानपुर की आरटीओ कार्यालय की टीम के सदस्य लगातार तारीख बढ़ा रहे हैं। गबन की कुल रकम का दायरा निश्चित करते हुए दोषियों को स्पष्ट करने में देरी की जा रही है। ऐसे में चुनावी दौर में कहीं मामला ठंडे बस्ते में न चला जाए इसकी संभावना भी जताई जा रही है।
पांच जनवरी को भाऊपुर निवासी शिवाकांत पाठक व उसकी पत्नी की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट में एआरटीओ कार्यालय के गबन की बात सामने आई थी। मामले में एआरटीओ कार्यालय के लेखाकार ललित कांत कटियार समेत एक अन्य का जिक्र किया गया था। वहीं बैंक से लेकर एआरटीओ कार्यालय के संज्ञान में पूरा मामला होने की बात सुसाइड नोट में थी। घटना के बाद कानपुर आरटीओ की टीम ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय में एआरटीओ कार्यालय में लगातार दस्तक देते हुए अभिलेखों को तलाशा गया। काफी कुछ कागजात लेखाकार ललित कांत के गायब करने की चर्चा रही थी। एआरटीओ अशोक कुमार ने इस मामले को लेकर दिबियापुर थाना में लेखाकार के खिलाफ दस्तावेजों को गायब करने का मुकदमा भी दर्ज कराया। जांच तीन माह से जारी है। फिलहाल गबन की कुल धनराशि से लेकर दोषियों की तस्वीर स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन, सप्ताह व माह बीत रहे हैं। लोगों की निगाहें जांच के बाद हकीकत सामने आने पर टिकी हैं। ऐसे में हो रही देरी पर जहां तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार का माहौल गर्म है तो वहीं लोकसभा चुनाव के फेर में कहीं जांच पूरी होने में और देरी हो जाने की संभावना है। जांच टीम के सदस्य भी लोकसभा चुनाव को लेकर व्यस्तता का हवाला दे रहे हैं।

-------------------
वर्जन
एआरटीओ अशोक कुमार से अंतिम बार बकाया कागजात को मांगा गया है। एक-दो दिन में पूरा मामला स्पष्ट कर दिया जाएगा। चुनाव के चलते काफी कुछ कार्य प्रभावित हो रहे हैं। देरी हो रही है। संभवत: एक दो दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। गबन की कुल धनराशि भी तय हो जाएगी।
-प्रदीप कुमार, लेखाधिकारी आरटीओ कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed